लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 26 नए मामले

By भाषा | Updated: June 17, 2021 10:55 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 17 जून अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 26 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,306 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये सभी संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में संक्रमित पाए गए। संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 127 हो गई। वहीं, 30 लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7079 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 100 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित दक्षिण अंडमान में 97 लोग उपचाराधीन हैं। लिटिल अंडमान में संक्रमण के कुछ मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने कुछ इलाकों को निरुद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ निरुद्ध क्षेत्रों में केवल आवश्यक गतिविधियों को ही अनुमति होगी। इन इलाकों में चिकित्सकीय आपात स्थिति या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के अलावा लोगों की हर तरह की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए यहां कड़ी निगरानी की जा रही है।’’

केन्द्र शासित प्रदेश में विमान से आने वाले सभी यात्रियों की अनिवार्य ‘रैपिड एंटीजन’ जांच की जाती है और इसके बाद ही उन्हें वहां से बाहर जाने दिया जाता है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक 3,98,852 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। नमूनों के संक्रमित आने की दर 1.83 प्रतिशत है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक 1,34,722 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं, जिनमें से 17,491 लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

इस बीच, सूचना, प्रचार एवं पर्यटन सचिव एसके सिंह ने कहा कि द्वीपों में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रशासन एलपीजी सहित आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया जाता है। नागरिक आपूर्ति विभाग थोक एवं खुदरा बाजारों में वस्तुओं की कीमतों की बारीकी से निगरानी कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए