लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 2.6 लाख सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड का टीका प्रथम चरण में लगाया जाएगा

By भाषा | Updated: December 9, 2020 20:18 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर महाराष्ट्र में चिकित्सकों एवं नर्सों सहित स्वास्थ्य क्षेत्र के करीब 2.6 लाख सरकारी कर्मियों को प्रथम चरण में कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने टीकाकरण की तैयारियों के लिए बुधवार को प्रथम समीक्षा बैठक की, जिसमें टीके के भंडारण एवं परिवहन की व्यवस्था, लाभार्थियों की सूची को अंतिम रूप देने और टीकाकरण केंद्रों की स्थापना पर चर्चा की गई।

स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में करीब 2.6 लाख कर्मी काम कर रहे हैं, जिन्हें पहले चरण में टीका लगाया जाएगा। सरकार के ‘को-विन’ पोर्टल पर करीब 16,245 कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया है। ’’

यह पोर्टल प्राथमिकता आधार पर टीकाकरण किए जाने वाले कर्मियों का डेटाबेस बनाने के लिए स्थापित किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘टीकाकरण के लाभार्थियों में पुलिस, होम गार्ड, अर्द्धसैनिक बल, राज्य एवं केंद्रीय रिजर्व बल तथा 50 वर्ष से अधिक उम्र के और पहले से किसी अन्य बीमारी से पीड़ित लोग भी शामिल किए गए हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीकाकरण चुनाव आयोग की प्रणाली की तर्ज पर किया जाएगा। पहले चरण में टीका लगाए जाने वाले लोगों की सूची तैयार की जाएगी। चयनित लोगों को टीकाकरण के दौरान पहचान पत्र पेश करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए