लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 257 नए मामले आए

By भाषा | Updated: August 29, 2021 20:25 IST

Open in App

तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 257 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,57,376 हो गई, जबकि एक और मौत के साथ मरने वालों की संख्या 3,870 हो गई। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,912 रह गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे अधिक 87 मामले आए, इसके बाद रंगारेड्डी, खम्मम और वारंगल शहर में 18-18 मामले सामने आए। बुलेटिन में कहा गया कि 33 जिलों में से, छह- जयशंकर भूपालपल्ली, कामारेड्डी, मेडक, नगरकुरनूल, नारायणपेट और निर्मल ने शून्य मामले दर्ज किए। रविवार को कुल 58,335 नमूनों की जांच की गई, जिससे अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 2,44,84,337 हो गई। बुलेटिन में कहा गया है कि 409 लोगों के संक्रमण से उबरने के साथ राज्य में अब तक कुल 6,47,594 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर और मृत्यु दर क्रमश: 98.51 प्रतिशत और 0.58 प्रतिशत थी, जबकि राष्ट्रीय औसत 97.51 प्रतिशत और 1.3 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततेलंगाना में कोविड-19 के 230 नए मामले

भारतकर्नाटक में कोविड-19 के 983, तेलंगाना में 306 नए मामले

भारतकोविड-19: केरल में 29,322 नए मामले आए, तेलंगाना में 318, गोवा में 104 मामले आए

भारततेलंगाना में कोविड-19 के 322 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

भारतकर्नाटक में कोविड-19 के 973 नये मामले, तेलंगाना में दो मरीजों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?