लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सामने आये कोविड-19 के 255 नये मामले, 23 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 13, 2021 16:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सात अप्रैल के बाद से कोरोना वायरस के सबसे कम 255 नये मामले सामने आये और 23 मरीजों की मौत हो गयी एवं संक्रमण दर घटकर 0.35 फीसद रह गयी।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 23 मरीजों की मौत हो जाने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में इस महामारी से अबतक 24,823 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

दिल्ली में शनिवार को नौ मार्च के बाद से सबसे कम 213, शुक्रवार को 238, बृहस्पतिवार को 305 तथा बुधवार को 337 नये मामले सामने आये थे। शहर में इस संक्रमण से शनिवार को 28, शुक्रवार को 24, बृहस्पतिवार को 44 और बुधवार को 36 लोगों की जान चली गई थी।

सरकारी आंकड़ों के हिसाब से शनिवार एवं शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 0.3, बृहस्पतिवार को 0.4 एवं बुधवार को 0.5 फीसद रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो