लाइव न्यूज़ :

कोलकाता पुलिस में 2500 कांस्टेबलों की होगी भर्ती, सीएम ममता बनर्जी ने दी मंजूरी, जिलों के विभाजन के लिए चुने गए नए मंत्रियों के समूह

By आजाद खान | Updated: August 8, 2023 09:22 IST

एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार राज्य का बकाया नहीं दे रही है। ऐसे में इससे निपटन के लिए राज्य ने अपनी 100 दिन की कार्य योजना - खेला होबे को शुरू करने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को राज्य मंत्रिमंडल ने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबलों की भर्ती की मंजूदी दे दी है।जिलों के विभाजन में तेजी लाने के लिए सीएम ममता ने नए मंत्रियों के एक समूह का चयन भी किया है। इस समूह में फिरहाद हकीम, अरूप विश्वास और मोलॉय घटक जैसे नेता शामिल है।

कोलकाता: सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल ने कोलकाता पुलिस में 2,500 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। बता दें कि भांगर के दो ब्लॉकों को कोलकाता पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के अंतर्गत लाने की घोषणा के कुछ दिन बाद सीएम ममता बनर्जी ने इस भर्ती की बात कही है। 

इस भर्ती को इससे भी जोड़ा जा रहा है कि हाल में संपन्न हुए पंचायत चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री ने यह वादा किया था कि वे आने वाले तीन महीनों में पुलिस डिपार्टमेंट में खाली पदों को भरेंगी। ऐसे में जिलों के विभाजन के लिए सीएम ने एक नए "मंत्रियों के समूह" का भी गठन किया है। 

"मंत्रियों के समूह" में ये नेता है शामिल

गौर करने वाली बात यह है कि जिलों के विभाजन में सीएम तेजी लाना चाहती है, ऐसे में एक नए "मंत्रियों के समूह" का भी गठन किया जिसमें फिरहाद हकीम, अरूप विश्वास और मोलॉय घटक शामिल है। इससे पहले सीएम ने सात नए जिले बनाने का प्रस्ताव भी दे चुकी है। 

मामले में बोलेते हुए एक अधिकारी ने कहा है कि मंत्रियों का यह समूह जिला विभाजन की प्रक्रिया में तेजी लाएगा जो पहले से ही पाइपलाइन में है। उन्होंने यह भी कहा कि समूह नए जिलों/मंडलों के दायरे का भी सर्वेक्षण करेगा। यही नहीं ये तीनों मंत्री जिला प्रशासन के साथ बैठकें भी करेंगे और नए जिलों/मंडलों के लिए प्रस्ताव को भी प्रस्तुत करेंगे। 

सीएम ने राज्य के 100 दिन की कार्य योजना का किया एलान

अधिकारी ने यह भी कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार राज्य का बकाया नहीं दे रही है वहीं दूसरी तरफ अधिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से राज्य के खजाने पर वित्तीय बोझ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सीएम ने राज्य की अपनी 100 दिन की कार्य योजना - खेला होबे के शुरू होने की घोषणा की है। इसमें अप्रयुक्त सरकारी जमीनों को बेचकर उन वित्तीय चुनौतियों से निपटने की योजना बनाई जा रही है। 

बता दें कि बैठक में बनर्जी ने कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णयों सहित राज्य सरकार के सभी निर्णयों के कार्यान्वयन के लिए 15 दिन की समय सीमा भी तय की गई है। इस पर बोलते हुए अधिकारी ने कहा है कि उन्होंने अधिकारियों से कार्यान्वयन पर एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को सौंपने को कहा है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालMamta BanerjeeFirhad Hakim
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार