लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कोविड टीकाकरण केन्द्र पर भगदड़ मचने से 25 लोग घायल

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:21 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में मंगलवार को सैकड़ों स्थानीय निवासियों के एक टीकाकरण केंद्र में घुसने की कोशिश करने के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया, ‘‘धूपगुड़ी स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य द्वार खुलते ही कई लोगों ने एक-दूसरे को धक्का देकर अंदर जाने की कोशिश की, जिस कारण वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस घटना में कई महिलाएं घायल हो गईं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सैकड़ों लोग सुबह से ही टीकाकरण केंद्र के बाहर कतार में खड़े थे और सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी नियम का भी पालन नहीं किया गया। भगदड़ मचने का कारण पूछे जाने पर, अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, जो लोग कतार में थे, उन्होंने टीके की खुराक की कमी की आशंका में केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश की।’’ अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के बाद केंद्र में टीकाकरण कार्यक्रम रोक दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए