लाइव न्यूज़ :

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 25 लोगों की मौत, कई मवेशियों की भी गई जान, नीतीश ने मुआवजे का किया ऐलान

By अनिल शर्मा | Updated: July 5, 2023 08:02 IST

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी लोगों से खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्दे बांका और बक्सर में क्रमशः दो और तीन, भागलपुर, रोहतास में 6, जहानाबाद में तीन लोगों की जान चली गई।मंगलवार बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई।

पटनाः बिहार के 10 जिलों में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 25 व्यक्तियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बांका और बक्सर में क्रमशः दो और तीन, भागलपुर, रोहतास में 6, जहानाबाद में तीन, गया में दो औरंगाबाद और जमुई जिले में आकाशीय बिजली गिरने की विभिन्न घटनाओं में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पूर्वी बिहार में 10 लोग वज्रपात की चपेट आ गए।

अधिकारियों ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में लोगों की मौत होने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी लोगों से खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये जाने वाले सुझावों का अनुपालन करने की अपील की। 

गौरतलब है कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई मवेशियों के भी मरने की सूचना है। मंगलवार जहानाबाद समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान वज्रपात से किसान समेत तीन लोगों की जान चली गई। काको प्रखंड में भी दो और हुलासगंज में एक की मृत्यु हुई है। वहीं कई लोग जख्मी हुए हैं। 

 

टॅग्स :बिहारजहानाबादबक्सर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप