लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की सरकार की पल्ला परियोजना के अंतिम वर्ष में भूजल स्तर में 2.5 मीटर की वृद्धि

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर पल्ला में भूजल पुनर्भरण के लिए दिल्ली सरकार की पायलट परियोजना के तीसरे और अंतिम वर्ष में भूजल स्तर में 2.5 मीटर तक की उच्चतम वृद्धि दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण इस साल हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश है।

अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली हरियाणा सीमा के पास शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित क्षेत्र में 2019 में भूजल का स्तर 1.3 मीटर और 2020 में दो मीटर तक बढ़ा था।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि तीन साल की पायलट परियोजना पूरी हो गई है। इस योजना में मॉनसून के दौरान डूब क्षेत्र में सतही जलाशयों में यमुना के अतिरिक्त पानी को रोकना शामिल था। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अच्छे नतीजे मिले हैं ।

पल्ला पायलट परियोजना शहर की जलापूर्ति बढ़ाने के दिल्ली सरकार के प्रयास का एक हिस्सा है।

अधिकारी ने कहा “ हमने इस वर्ष भूजल स्तर में 0.5 से 2.5 मीटर की वृद्धि दर्ज की है जो पूरी परियोजना अवधि में सबसे ज्यादा है। निश्चित रूप से अधिक बारिश ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।”

परियोजना रिपोर्ट एक सप्ताह में राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा नियुक्त समिति, केंद्र और दिल्ली सरकार को सौंपी जाएगी। वरिष्ठ वैज्ञानिक परिणामों का विश्लेषण करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos