लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के जलक्षेत्र में 25 भारतीय मछुआरे लापता : तटरक्षक

By भाषा | Updated: July 9, 2019 05:47 IST

Open in App

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने सोमवार को कहा कि बांग्लादेश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने वाली चार नौकाएं ‘‘शायद डूब’’ गयी जिसके बाद कम से कम 25 भारतीय मछुआरे लापता हैं। आईसीजी ने चार नौका और चालक दल के लापता सदस्यों के लिए खोज और बचाव अभियान में सहायता के वास्ते बांग्लादेश तटरक्षक से अनुरोध किया है।

पश्चिम बंगाल यूनाइटेड फिशरमैन एसोसिएशन के सचिव बिजन मैती के अनुसार लापता मछुआरे दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप के हैं और बृहस्पतिवार को चार नौकाओं में नामखाना से रवाना हुए थे। तटरक्षक बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि मत्स्य पालन विभाग के एक अधिकारी ने सूचित किया है कि इन चार नावों पर सवार 61 लोगों में से 36 को मछली पकड़ने वाली अन्य नौकाओं द्वारा बचा लिया गया और 25 अन्य अभी भी लापता हैं।

विभाग ने आईसीजी को बताया कि मछली पकड़ने वाली चार भारतीय नौकाएं - 'दसभुजा', 'बाबाजी', 'जॉयजोगीराज' और 'नयन' संभवत: बांग्लादेश के जलक्षेत्र में डूब गयी। अधिकारी ने कहा कि आईसीजी ने सोमवार को भारतीय जलक्षेत्र में खोज अभियान के लिए एक होवरक्राफ्ट, तेज गश्ती जहाज और एक विमान को तैनात किया है।

इससे पहले, बांग्लादेश तटरक्षक बल (बीसीजी) और आईसीजी ने मछली पकड़ने वाली 114 नौकाओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की थी। इन नौकाओं ने खराब मौसम और समुद्र में तेज लहर उठने के बाद बांग्लादेश के जलक्षेत्र में शरण ली थी। प्रवक्ता ने कहा कि ये नौकाएं हरिभंगा नदी के जरिए भारतीय क्षेत्र में लौट आईं और रविवार रात काकद्वीप बंदरगाह पर पहुंच गईं। भाषा आशीष नरेश नरेश

टॅग्स :बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील