लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर में 25 अवैध असलहे बरामद, पांच युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 30, 2021 16:42 IST

Open in App

फतेहपुर जिले के बिंदकी थानक्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात मरहरा रोड़ चौराहे में तलाशी के दौरान पांच संदिग्ध युवकों के कब्जे से 25 अवैध असलहे बरामद किया। फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बिंदकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवीन्द्र श्रीवास्तव और एसओजी दल ने मुखबिर की सूचना पर मरहरा रोड़ चौराहे में दो मोटरसाइकिलों से जा रहे पांच संदिग्ध युवकों को रोक कर तलाशी ली, जिनके कब्जे से विभिन्न बोर के 25 अवैध असलहे और कई जीवित कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि अवैध असलहों के साथ जिन युवकों को गिरफ्तार किया गया, उनकी पहचान बांदा जिले के मुनीर शाह (45) एवं कमलेश कुशवाहा (36), रायबरेली जिले के धर्मेन्द्र बाजपेई उर्फ अन्नू (19) एवं संदीप सिंह (22) और फतेहपर जिले के किशन सिंह उर्फ राजवेन्द्र सिंह (20) के रूप में की गयी है। एसपी ने बताया कि युवकों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में असलहों की आपूर्ति करते रहे हैं और मध्य प्रदेश के धार जिले के एक व्यक्ति से अवैध असलहों की खरीद करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो