लाइव न्यूज़ :

छह महीने में बनकर तैयार हुई अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट उंची कांस्य प्रतिमा, आया इतना खर्च

By भाषा | Updated: December 25, 2019 19:59 IST

मूलत: बिहार के रहने वाले राजकुमार पंडित का राजस्थान के जयपुर में वर्क स्टेशन है। यहां इऩकी टीम कांस्य, एलुमीनियम और ब्रास समेत कई धातुओं की मूर्तियां बनाती है। राजकुमार पंडित बताते हैं कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट ऊंची वाली कांस्य प्रतिमा को बनाने में उन्हें छह महीने का समय लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देअटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट उंची कांस्य प्रतिमा को बनाने में छह माह का समय लगा था।इसकी लागत करीब 89 लाख रुपये है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट उंची कांस्य प्रतिमा को बनाने में छह माह का समय लगा था। प्रतिमा बनाने वाले राजकुमार पंडित ने बुधवार को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा कांस्य से बनी है, जो 25 फुट ऊंची व पांच टन वजनी है।

इसकी लागत करीब 89 लाख रुपये है। प्रतिमा का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संस्कृति विभाग ने कराया है। राजकुमार पंडित कहते हैं कि अब तक उन्होंने लाखों व्यक्तियों की मूर्तियां बनाई हैं। सबसे ज्यादा महापुरुषों की मूर्तियां शामिल हैं।

मूलत: बिहार के रहने वाले राजकुमार पंडित का राजस्थान के जयपुर में वर्क स्टेशन है। यहां इऩकी टीम कांस्य, एलुमीनियम और ब्रास समेत कई धातुओं की मूर्तियां बनाती है। राजकुमार पंडित बताते हैं कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट ऊंची वाली कांस्य प्रतिमा को बनाने में उन्हें छह महीने का समय लगा है। इसमें उनके साथ 65 लोगों की टीम ने मिलकर काम किया।

उन्होंने बताया कि अब तक सबसे ऊंची मूर्ति 47 फुट की बनाई है, यह महाभारत काल के योद्धा अर्जुन की है। यह मूर्ति राजस्थान के महाराजा सवाई मान सिंह के स्टेडियम में लगी है। उन्होंने अभी 20 फुट की भारत माता की प्रतिमा बनाई है। भाषा अमृत अर्पणा अर्पणा

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवसः तकनीक के दम पर दुनिया में आगे बढ़ता भारत 

भारतप्रधानमंत्री संग्रहालय में महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी से संवाद करेंगे लोग?

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना