लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस के 2475, आंध्र में 120 व गोवा में 69 नए मामले

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:56 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/अमरावती/पणजी, 10 मार्च केरल में बुधवार को कोरोना वायरस के 2475 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 14 संक्रमितों की मौत हुई। वहीं आंध्र प्रदेश में 120 और गोवा में 69 नए मामले मिले।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि राज्य में कुल मामले 10,83,879 पहुंच गए हैं जबकि संक्रमण के कारण 4342 लोगों की जान जा चुकी है।

उन्होंने एक विज्ञप्ति में बताया कि आज 4192 लोग संक्रमण से उबरे हैं। इसके बाद कुल 10,43,473 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं 35,418 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

आंध्र प्रदेश में एक बुलेटिन में बताया गया है कि प्रदेश में कुल मामले 8,91,004 पहुंच गए हैं। एक और संक्रमित की मौत होने के बाद प्रदेश में कुल 7177 लोगों की जान जा चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक, सुबह नौ बजे खत्म हुए पिछले 24 घंटे में 93 संक्रमितों ने संक्रमण को शिकस्त दी जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 8,82,763 पहुंच गई। वहीं 1064 मरीज संक्रमण का उपचार करा रहे हैं।

गोवा के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के 69 और मरीज मिलने के बाद राज्य में कुल मामले 55,607 पहुंच गए हैं।

उन्होंने बताया कि आज 57 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है तथा किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 54,130 है जबकि मृतक संख्या 802 है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 675 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?