लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस के 246 नए मामले, आठ संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: January 17, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 246 नए मामले सामने आए और नए मरीजों की यह संख्या करीब आठ महीनों में सबसे कम है। वहीं, आठ और संक्रमितों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यहां संक्रमण की दर भी गिरकर 0.36 फीसदी रह गई है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल 6,32,429 मामले हो गए हैं तथा संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 10,746 पर पहुंच गई है।

नए साल के पहले महीने में यह 14वीं बार है जब संक्रमण के नए मामलों की संख्या 500 से कम रही है तथा लगातार आठवीं बार नए मामलों की संख्या 400 से कम है।

दिल्ली में 16 जनवरी को कोविड-19 के 299 मामले आये थे और 15 जनवरी को 295 मरीज सामने आये थे। 14 जनवरी को संक्रमण के 340 नये मामले सामने आये थे और चार लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी। कई महीने बाद राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक अंक में पहुंची थी।

विभाग की ओर से बताया गया कि उपचाराधीन मामलों की संख्या भी 2,544 रह गई जो एक दिन पहले 2,691 थी।

इसमें बताया गया कि अब तक 6,18,754 मरीज संक्रमणमुक्त हो गए या राज्य से चले गए।

बुलेटिन के अनुसार कोविड अस्पतालों में कुल 11,088 बिस्तरों में से 9,987 बिस्तर खाली हैं।

संक्रमण की जांच के लिए एक दिन में 40,102 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच और 27,361 नमूनों की रैपिड एंटीजन जांच समेत कुल 67,463 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई थी जिनमें से 246 में संक्रमण की पुष्टि हुई।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को कहा, ‘‘बीते कुछ दिन से संक्रमण की दर 0.5 फीसदी से कम बनी हुई है। हम कह सकते हैं कि संक्रमण की तीसरी लहर अब कम हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण के मामले घट रहे हैं। फिर भी मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे एहतियात बरतें और मास्क लगाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?