लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सिर पर लटकते बिजली तारों को भूमिगत करने में 24 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे: सूत्र

By भाषा | Updated: November 14, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर दिल्ली की बिजली कंपनियों का अनुमान है कि शहर में सिर पर लटकते (ओवरहेड) हाईटेंशन तारों को पूरी तरह भूमिगत करने पर 2,400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह राशि तारों को इंसुलेट करने यानी करंट रोधी बनाने की लागत से तीन गुना अधिक है। बिजली कंपनियों के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि दिल्ली बहुत पुराना शहर है, इसका अधिकांश भाग अनियोजित है और इसके बावजूद, महत्वपूर्ण बिजली नेटवर्क का एक बड़ा हिस्सा इंसुलेट या भूमिगत है। वास्तव में, उच्च जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्रों में भूमिगत नेटवर्क का प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण क्षेत्रों में, विशाल खुले स्थान के साथ, ओवरहेड नेटवर्क का उच्च स्तर होता है। इसके अलावा, आमतौर पर पुराने नेटवर्क ओवरहेड होते हैं, और सभी नए आने वाले नेटवर्क भूमिगत होते हैं। एलटी वोल्टेज स्तर सामान्य रूप से एक अपवाद है।

सरकार ने एक बयान में कहा कि दिल्ली में लगभग 2,264 किमी तारों के नेटवर्क को तीन बिजली कंपनियों टाटा दिल्ली बिजली वितरण लिमिटेड (टीपीडीडीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) और बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) द्वारा इंसुलेट नेटवर्क में परिवर्तित किया जाएगा।

केजरीवाल ने यह भी कहा था कि सरकार सभी ओवरहेड बिजली के तारों को भूमिगत करने पर काम कर रही है।

आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि कुल 2,264 किमी बिजली के तारों में से, टीपीडीडीएल 1,270 किमी को, बीवाईपीएल 29 किमी को और बीआरपीएल 965 किमी को इंसुलेटेड नेटवर्क, में बदल देंगी।

सूत्रों ने कहा कि पूरे मौजूदा ओवरहेड नेटवर्क को भूमिगत करने के लिए लगभग 2,400 करोड़ रुपये की आवश्यकता होने का अनुमान है। वहीं, इन्हें इंसुलेट बनाने में करीब 700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए