लाइव न्यूज़ :

24 जून: स्विट्जरलैंड में 54 साल पहले आज के दिन हुआ था एयर इंडिया का बड़ा विमान हादसा, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: June 24, 2020 13:19 IST

24 जून का इतिहास: खेल की दुनिया के लिए आज का दिन बेहद खास है। कई चाहे-अनचाहे रिकॉर्ड इस दिन बने। वहीं, आज का दिन दो बड़ी विमान दुर्घटनाओं का भी गवाह रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआज का इतिहास: 1793 में फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया2010 में आज के दिन टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला, ये मैंच विंबलडन टूर्नामेंट में खेला गया था

इतिहास में 24 जून का दिन कई लिहाज से महत्वपूर्ण है। डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने 24 जून को राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत करके इस दिन को खास बना दिया और क्रिकेट और टेनिस के कुछ रिकॉर्ड भी 24 जून के दिन बने। 1974 में वह 24 जून का ही दिन था, जब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मात्र 42 रन पर सिमट गई थी।

इतने बरस गुजरे पर टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के न्यूनतम स्कोर का यह रिकार्ड आज भी कायम है। 24 जून 2010 को विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला था। देश और दुनिया के इतिहास की 24 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1206 : दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी।

1564 : भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई।

1793 : फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया।

1963 : डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत की।

1966 : मुम्बई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैण्ड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।

1974 : भारतीय टीम लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर सिमटी। यह टेस्ट में भारत का न्यूनतम स्कोर है और वह टेस्ट मैच पारी और 285 रन से हारा।

1975 : न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।

1980 : भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि का निधन।

2010 : विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला। यह ऐतिहासिक मैच अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच खेला गया। 

टॅग्स :हिस्ट्रीविमान दुर्घटनाविंबलडनटेनिसफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील