लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 23,920 नए मामले, 83 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:45 IST

Open in App

अमरावती, दो मई आंध्र प्रदेश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित नए मरीजों की संख्या 20 हजार के पार पहुंची और राज्य में 23,920 नए मामले दर्ज किये गए।

रविवार सुबह नौ बजे खत्म हुए बीते 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक 23920 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,45,022 हो गई।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में इस अवधि में 83 और कोविड मरीजों की जान गई। बीते 24 घंटों में कुल 1,14,299 जांच की गईं। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में इस अवधि के दौरान 11411 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए।

प्रदेश में अब तक कुल 9,93,708 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में महामारी से अब तक कुल 8136 मरीजों की जान जा चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में फिलहाल 1,43,178 उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए