लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 231 नए मामले, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 27, 2021 13:13 IST

Open in App

पुडुचेरी, 27 जून पुडुचेरी में रविवार को कोविड-19 के 231 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,16,645 हो गई। वहीं संक्रमण से तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,744 हो गई। एक अधिकारी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशक एस मोहन कुमार ने बयान जारी कर बताया कि इस दौरान 331 और लोग संक्रमण मुक्त हुए अब तक 1,12,229 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं ।

उन्होंने बताया कि अब यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2,672 हो गई।

कुमार ने बताया कि पुडुचेरी में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कराईकल में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बयान में कहा गया है कि केंद्रशासित प्रदेश में मृत्यु और स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.50 फीसदी और 96.21 फीसदी है। कुमार ने बताया कि 37,188 स्वास्थ्यकर्मी और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 22,881 लोगों को टीके की खुराक दी गई है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या इससे ज्यादा) तथा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा उम्र के 3,51,632 लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए