लाइव न्यूज़ :

9 साल पुराने मामले में गिरिराज सिंह समेत 23 बरी, एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहत दी

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 26, 2023 15:38 IST

बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग आज भी राज्य में बड़ा राजनीतिक मुद्दा है। जब भाजपा केंद्र में नहीं थी तब कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती थी। अब जब बीजेपी केंद्र की सत्ता में है तब राजद और जदयू ये मांग करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे9 साल पुराने मामले में गिरिराज सिंह बरीरेल रोको प्रदर्शन से जुड़ा था मामलासभी 23 आरोपियों को अदालत ने बरी किया

पटना: बिहार की एक अदालत ने शनिवार, 25 मार्च को भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह और 22 अन्य को 2014 में रेल रोकने से जुड़े एक मामले में बरी कर दिया। इस मामले में साक्ष्य के अभाव में बरी हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, वैशाली की सांसद वीणा देवी, 2 पूर्व मंत्रियों व अन्य को मुजफ्फरपुर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहत दी है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित 23 लोगों के खिलाफ दर्ज ये मामला साल 2014 के मार्च महीने का था। मार्च 2014 में, बिहार को विशेष श्रेणी का दर्जा नहीं देने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा एक राज्यव्यापी "रेल रोको" अभियान शुरू किया गया था। इस मामले में सोनपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में मामला सोनपुर से मुजफ्फरपुर अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया था। आरोप था कि गिरिराज सिंह ने ही इस "रेल रोको" अभियान का नेतृत्व किया था। 

इस रे मामले की जानकारी देते हुए बचाव पक्ष के अधिवक्ता अशोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मामले में कुल 27 लोगों को नामजद किया गया था और उनमें से 23 को आरोपी बनाया गया था। किसी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने के कारण सभी को बरी कर दिया गया। 

बता दें कि बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग आज भी राज्य में बड़ा राजनीतिक मुद्दा है। जब भाजपा केंद्र में नहीं थी तब कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती थी। अब जब बीजेपी केंद्र की सत्ता में है तब राजद और जदयू ये मांग करते रहते हैं। हाल ही में  बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 मार्च को राज्य के लिए "विशेष दर्जे" की मांग की थी। 111वें बिहार दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि  बिहार अभी भी गरीबी की चपेट में है, हम केंद्र से बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग करते हैं। 

टॅग्स :गिरिराज सिंहबिहारकोर्टRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए