लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 220 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:57 IST

Open in App

हैदराबाद, एक अक्टूबर तेलंगाना में शुक्रवार को कोविड-19 के 220 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,66,183 हो गई। राज्य में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़ कर 3,919 हो गई।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सर्वाधिक 67 नये मामले सामने आए। इसके बाद वारांगल जिले में 18 जबकि रंगा रेड्डी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए।

तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 244 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,57,665 हो गई।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 4,599 है। तेलंगाना में शुक्रवार को 46,193 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक 2,64,25,728 नमूनों की जांच की गई है।

तेलंगाना में मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 98.72 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए