लाइव न्यूज़ :

अपराध रोकने के लिए चलाए गए पुलिस के संयुक्त अभियान में 22 संदिग्ध गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 6, 2021 11:51 IST

Open in App

नोएडा, छह सितंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूट, स्नैचिंग और वाहन चोरी की हो रही बेतहाशा घटनाओं को रोकने के लिए हुए नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक संयुक्त तलाश अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान 22 संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान में पुलिस को दुर्गेश नामक एक कुख्यात लुटेरा हाथ लगा है, जिसके ऊपर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लूटपाट के 65 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और इस बदमाश ने पुलिस को लूटपाट की कई अहम घटनाओं के बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को इससे दर्जनों ऐसे लूट करने वाले गिरोह का पता चला है, जो एनसीआर में लूट की वारदात को अंजाम देते हैं ।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि एनसीआर में हो रही अपराधिक वारदातों को रोकने के लिए नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत रविवार की शाम को खोड़ा कॉलोनी में तलाश अभियान चलाया, जिसमें 120 पुलिसकर्मी शामिल थे ।

सिंह ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में अपराध करने वाले 22 संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और इन सभी के नाम पहले से ही कई मुकदमों में दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि पकड़ा गया दुर्गेश दिल्ली-एनसीआर में लूट की 65 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है। उन्होंने बताया कि उसका कई बड़े गिरोह से संपर्क हैं। अधिकारी ने बताया कि दुर्गेश के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट के कुल 65 मुकदमे दर्ज हैं।

सिंह ने बताया कि दुर्गेश से पूछताछ के दौरान उसके कई अन्य शातिर साथी भी पुलिस के शिकंजे में आ सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए