लाइव न्यूज़ :

कई राज्यों में रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा में 22 घायल, बंगाल के डालखोला में एक युवक की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2023 08:09 IST

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में झड़प हुई जहां भीड़ ने एक मंदिर पर पत्थर और पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी। इससे हिंसा भड़क गई और 10 पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के वड़ोदरा और पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पथराव की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। पश्चिम बंगाल के डालखोला शहर में गुरुवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस का कहना है कि युवक की मौत मारपीट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई।

मुंबई/वड़ोदरा/कोलकाताः देश भर में गुरुवार रामनवमी की जुलूसों में हिंसा और झड़पों की कुछ घटनाओं में 22 लोग घायल हो गए और 54 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में झड़प हुई जहां भीड़ ने एक मंदिर पर पत्थर और पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी। इससे हिंसा भड़क गई और 10 पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उधर, गुजरात के वड़ोदरा और पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पथराव की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। पश्चिम बंगाल के डालखोला शहर में गुरुवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। इस्लामपुर के अधीक्षक बिशप सरकार ने कहा कि हालांकि, एक युवक की मौत हो गई और पांच से छह पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत मारपीट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई।

गुरुवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में भी रामनवमी जुलूस के दौरान तनाव बढ़ गया। क्योंकि पुलिस ने यात्रा की अनुमति नहीं दी थी। लेकिन बाद में पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच रैली की इजाजत दे दी। सोमवार को, दिल्ली पुलिस ने रामनवमी की शोभायात्रा आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, साथ ही उसी क्षेत्र के एक पार्क में रमजान की नमाज अदा करने से मना कर दिया था।

गुजरात के वड़ोदरा शहर में रामनवमी के दो जुलूसों पर पथराव किया गया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। पहली घटना फतेहपुरा  इलाके में हुई, वहीं दूसरी घटना पास के कुंभारवाड़ा में हुई। वहीं महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में गुरुवार तड़के राम मंदिर के पास पांच-पांच लोगों के दो समूह आपस में भिड़ गए। पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने कहा कि एक घंटे के बाद, एक भीड़ वहां इकट्ठा हो गई, जो पत्थर और पेट्रोल से भरी बोतलें साथ ला रही थी, जिसे उन्होंने पुलिस कर्मियों पर फेंक दिया।

पुलिस ने हालात को संभालने के लिए कुछ प्लास्टिक की गोलियों और लाइव राउंड के साथ बड़े पैमाने पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया। दस पुलिसकर्मी और दो अन्य घायल हो हुए हैं। भीड़ ने 13 पुलिस वाहनों को भी जला दिया।

टॅग्स :राम नवमीपश्चिम बंगालवडोदरामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल