लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में 211 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र 

By भाषा | Updated: November 10, 2018 03:27 IST

पीपुल्स रिप्रेसेंटेशन फॉर आइडेंटिटी एंड स्टेटस आफ मिजोरम (पीआरआईएसएम) के अध्यक्ष वानलालरूआता भी सेरचिप और आइजोल उत्तर..1 से अपना भाग्य आजमाएंगे।

Open in App

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए कुल 211 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। राज्य निर्वाचन अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नामांकन दाखिल करने का शुक्रवार को आखिरी दिन था। सत्ताधारी कांग्रेस, विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 

पार्टियों के सूत्रों ने बताया कि जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) 35 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। सूत्रों ने बताया कि आर. जेड. हलांडो द्वारा शुरू की गई द जोरामथार (न्यू मिजोरम) ने कहा कि उसने 24 उम्मीदवार उतारे हैं। पीपुल्स रिप्रेजेंटेशन फॉर आइडेंटिटी एंड स्टेटस आफ मिजोरम (पीआरआईएसएम) ने 15 उम्मीदवार उतारे हैं जबकि नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने नौ उम्मीदवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

कुछ उम्मीदवार दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं जिसमें मुख्यमंत्री लालथनहवला शामिल भी हैं जो सेरचिप और चम्फाई दक्षिण सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव कार्यालय सूत्रों ने कहा कि जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने भी सेरचिप और आइजोल पश्चिम...1 सीटों से पर्चा भरा है ।

पीपुल्स रिप्रेसेंटेशन फॉर आइडेंटिटी एंड स्टेटस आफ मिजोरम (पीआरआईएसएम) के अध्यक्ष वानलालरूआता भी सेरचिप और आइजोल उत्तर..1 से अपना भाग्य आजमाएंगे।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था और नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को होगी। अधिकारियों ने कहा कि उम्मीदवारों की संख्या अंतरिम है क्योंकि कुछ जिलों से प्राप्त सूचना से यह बदल सकता है। प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान कराया जाएगा।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमिज़ोरम चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो