लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 210 नए मामले आए, एक और मौत हुई

By भाषा | Updated: January 13, 2021 13:49 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 जनवरी ओडिशा में 210 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से बुधवार को कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,32,541 हो गए, जबकि बीमारी से एक और मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,895 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विभिन्न पृथक-वास केंद्रों से 122 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान 88 संक्रमण पाए गए।

अधिकारी ने बताया कि सुंदरगढ़ जिले में सबसे अधिक 30 नए मामले सामने आए, जिसके बाद अंगुल में 24 और संबलपुर में 16 मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर कहा, "भुवनेश्वर के एक 70 वर्षीय कोविड मरीज के निधन की दुखद सूचना है, जो मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे।"

ओडिशा में अभी 2,141 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 3,28,452 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 72.16 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?