लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में महिला मित्र के पति को धमकी भरे संदेश भेजने के आरोप में 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अपनी महिला मित्र के पति को कथित रूप से अपमानजनक और धमकी भरे संदेश भेजने के आरोप में 21 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान मुस्तफाबाद के शाहबाज़ के रूप में की गयी है।

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता इमरान ने खुद को और उनके परिवार के सदस्यों को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबरों से अपमानजनक, अश्लील, धमकी भरे और जबरन वसूली के संदेश मिलने के बाद पुलिस से संपर्क किया।

इमरान ने पुलिस को बताया कि इसी प्रकार के संदेश उसकी बहन के पति को भी भेजे गए थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया और उनकी लोकेशन ट्रैक की गई। जांच में पता चला कि ये सभी नंबर पुराने मुस्तफाबाद के आमिर के मोबाइल और आईपी एड्रेस से संचालित किए जा रहे थे।

पुलिस ने इमरान से संपर्क किया, जिसने बताया कि यह सब उसके भाई शाहबाज़ ने किया है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि प्राप्त जानकारी के आधार पर छापेमारी की गई और शाहबाज़ को बुधवार को मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक पूछताछ के दौरान शाहबाज़ ने बताया कि शिकायतकर्ता की पत्नी उसकी दोस्त थी और पति से तनावपूर्ण संबंधों के कारण उसने यह उसके पति और उसके परिवार को परेशान करने के लिए किया।

पुलिस को शाहबाज़ और महिला के बीच बातचीत होने के सुराग भी मिले हैं। पुलिस ने कहा कि वह महिला का पता लगा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए