लाइव न्यूज़ :

21 विपक्षी पार्टियों ने फिर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, 50 फीसदी ईवीएम के VVPAT से मिलान की मांग

By विनीत कुमार | Updated: April 24, 2019 15:04 IST

चुनाव आयोग ने कहा कि वह सुनिश्चित करेगा कि हर विधान सभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों के ईवीएम मतों और वीवीपैट पर्ची मिलान हो।

Open in App
ठळक मुद्देवीवीपैट मामले में 21 विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कीसुप्रीम कोर्ट निर्वाचन आयोग को लोकसभा चुनाव में 'उच्च स्तरीय शुद्धता' अपनाने के निर्देश दे चुका है

ईवीएम में वीवीपैट के मिलान का मुद्दा एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। विपक्ष की 21 पार्टियों ने 50 फीसदी ईवीएम के वीवीपैट के साथ मिलान को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की। विपक्षी पार्टियों ने मांग की है कि इस संबंध में चुनाव आयोग को निर्देश जारी किये जाए। सुप्रीम कोर्ट इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में इस याचिका को खारिज कर चुका है।

पिछली बार 8 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि चुनाव में उच्च स्तरीय शुद्धता बनी होनी चाहिए। इसके बाद चुनाव आयोग ने कहा कि वह सुनिश्चित करेगा कि हर विधान सभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों के ईवीएम मतों व वीवीपैट पर्ची मिलान हो। लोकसभा चुनाव के तहत इस बार 7 चरणों में चुनाव होने हैं और तीन चरण के चुनाव पूरे भी हो चुके हैं। 

हालांकि, हर लोकसभा क्षेत्र में 50 फीसदी वीवीपैट के मिलान पर चुनाव आयोग ने कहा था कि ऐसा करने पर चुनाव नतीजों की घोषणा में 5 दिनों की देरी हो जाएगी। बता दें कि पहली बार पूरे लोकसभा चुनाव में वीवीपैट का इस्तेमाल हो रहा है। अभी तक वीवीपैट के इस्तेमाल कुछ उपचुनाव में ही होता रहा है।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ईवीएम में खराबी का मुद्दा उठाया था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे भारत में ईवीएम या तो गड़बड़ हैं या फिर भाजपा के पक्ष में वोट डाल रही हैं। अखिलेश ने कहा, 'मशीनें खराब होंगी तो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा। मैं चाहता हूं कि बिना मशीनें खराब हुए वोटिंग हो।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील