लाइव न्यूज़ :

भारत में अवैध प्रवास के आरोप में सजा पूरी करने के बाद मथुरा से रवाना हुए 21 बांग्लादेशी

By भाषा | Updated: February 16, 2021 10:30 IST

Open in App

मथुरा, 16 फरवरी भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से गिरफ्तार 21 बांग्लादेशियों को सोमवार को जेल से रिहा कर कड़ी सुरक्षा के बीच स्वदेश भेज दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि इन सभी को बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंपा जाएगा, जो इन सभी को प्रत्यर्पण के लिए बांग्लादेश बॉर्डर पुलिस के हवाले करेगी।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने बताया, ‘‘भारत में अवैध रूप से प्रवेश करते पाए गए 21 बांग्लोदशी नागरिकों को सजा पूरी करने के बाद स्थानीय अभिसूचना इकाई की निगरानी में उनके देश प्रत्यर्पण के लिए रवाना कर दिया गया है। इनमें 13 पुरुष एवं आठ महिलाएं शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इन सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच रोडवेज बस से कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया, जहां सीमा सुरक्षा बल के हवाले किया जाएगा। इन्हें अलग-अलग समय पर मथुरा के अलग-अलग क्षेत्रों से पकड़ा गया था। इनकी सजा बीते दिसम्बर एवं जनवरी महीने में पूरी हुई थी। लेकिन एक ही परिवार से संबंधित होने के कारण इन सभी को एक साथ वापस भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?