लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन नरेंद्र मोदी पहली बार बने थे गुजरात के मुख्यमंत्री, सीएम से पीएम बनने तक के 20 सालों के उनके सफर पर लगा बधाइयों का तांता

By भाषा | Updated: October 7, 2020 14:38 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि चाहे भुज को भयावह भूकंप से बाहर निकाल विकासपथ पर अग्रसर करना हो या गुजरात को शांति और सौहार्द का प्रतीक बनाना हो या अपने परिश्रम और दूरदर्शी सोच से देश को विकास व प्रगति का एक गुजरात मॉडल देना हो, यह सिर्फ और सिर्फ मोदी जी की कटिबद्धता का ही परिणाम है।

Open in App
ठळक मुद्देइतिहास में 7 अक्तूबर, 2001 की तारीख एक मील का पत्थर है, जब मोदी जी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।हर बार पिछली जीत से बड़ी जीत, पिछले समर्थन से बड़ा समर्थन, लोकप्रियता का बढ़ता पायदान। सरकार के मुखिया के रूप में मोदी द्वारा पिछले 19 साल के दौरान की कई प्रमुख योजनाओं का विस्तार से ब्योरा जारी किया।

नई दिल्लीः चुनी हुई सरकार के मुखिया के रूप में 20वें साल में प्रवेश करने पर बुधवार को भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व की जमकर सराहना की।

आज ही के दिन वर्ष 2001 में मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। लगभग 13 साल तक राज्य का मुख्यमंत्री रहने के बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बनें और तभी से देश का नेतृत्व भी कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में 7 अक्तूबर, 2001 की तारीख एक मील का पत्थर है, जब मोदी जी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

तब से, हर बार पिछली जीत से बड़ी जीत, पिछले समर्थन से बड़ा समर्थन, लोकप्रियता का बढ़ता पायदान। नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि तब से हर बार वह पिछली जीत से बड़ी जीत और पिछले समर्थन से बड़ा समर्थन हासिल करते रहे हैं और उनकी लोकप्रियता का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा ने भी अपने आधिकारिक ट्वीटर हैडिल से ट्वीट कर सरकार के मुखिया के रूप में मोदी द्वारा पिछले 19 साल के दौरान की कई प्रमुख योजनाओं का विस्तार से ब्योरा जारी किया।

पार्टी ने कहा कि चाहे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल रहा हो या विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के रूप में, मोदी लोगों के कल्याण के लिए हमेशा एक योद्धा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ‘‘समर्पण, दूरदृष्टि और नि:स्वार्थ भाव से 20 साल से मानवता और मां भारती की सेवा’’ करने के लिए मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए और साल 2001 से लगातार 20 साल तक लोगों की सेवा करने वाले विश्व के एकमात्र नेता नरेंद्र मोदी को ढेर सारी शुभकामनाएं।’’

भाजपा प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कुल 6941 दिन पूरे किए हैं। ऐसा निष्कलंक कार्यकाल कम ही देखा गया है। अपनी चिंता किए बगैर उन्होंने जन कल्याण को प्राथमिकता दी। हमेशा देश की संप्रभुता और गौरव को अखंड रखा।’’

पिछले महीने 70 साल पूरा करने वाले मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में काम किया। कई वर्षों तक वह संगठन मंत्री रहे। वर्ष 2001 में उन्हें उनके गृह राज्य गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद मोदी ने कभी हार का स्वाद नहीं चखा। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में शानदार सफलता हासिल की। इससे भी बड़ी विजय भाजपा को उनके नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाअमित शाहआरएसएसभारत सरकारगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील