लाइव न्यूज़ :

20 फरवरी का इतिहास: अंग्रेजों ने लाहौर पर आज के ही दिन किया था कब्जा और कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली की हुई थी शुरुआत

By भाषा | Updated: February 20, 2020 13:58 IST

1947 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया। उनका कहना था कि ब्रिटेन 30 जून 1948 से पहले भारत को मुक्त कर देगा। 

Open in App

कंप्यूटर को मानव इतिहास के चंद सबसे महत्वपूर्ण अविष्कारों में शुमार किया जाता है। इसके होने से हजारों लाखों आंकड़ों का संकलन और संचालन बड़ी सहजता से हो जाता है। भारतीय रेलवे ने 20 फरवरी 1986 को कंप्यूटर से रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरूआत की। 20 फरवरी की तारीख भारत के इतिहास में एक और कारण से भी महत्वपूर्ण है। दरअसल वह 20 फरवरी 1947 का दिन था, जब ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को 30 जून 1948 तक ब्रिटेन की गुलामी से आजाद करने की घोषणा की थी। हालांकि बदलते घटनाक्रम के बीच भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र कर दिया गया। 

देश दुनिया के इतिहास में 20 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1707 : औरंगजेब का अहमदनगर में निधन। 

1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला। 

1846 : अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया। 

1847 : रायल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना। 

1848 : अमृत बाजार पत्रिका ने बांग्ला में अपना पहला साप्ताहिक पत्र प्रकाशित किया। 

1935 : कैरोलाइन मिकेल्सन ने अंटार्कटिका पर कदम रखा। पृथ्वी के उस दुर्गम छोर पर पहुंचने वाली वह पहली महिला बनीं। 

1947 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने का ऐतिहासिक ऐलान किया। उनका कहना था कि ब्रिटेन 30 जून 1948 से पहले भारत को मुक्त कर देगा। 

1950 : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन। 

1976 : बॉम्बे हाई से कच्चे तेल का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू। 

1987 : मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश को भारतीय संघ का क्रमश: 23वां और 24वां राज्य घोषित किया गया। 

2009 : संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की।

 2019 : प्रसिद्ध साहित्यकार नामवर सिंह का निधन।

टॅग्स :हिस्ट्रीभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील