लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 207 नए मामले

By भाषा | Updated: December 29, 2021 09:47 IST

Open in App

आइजोल, 29 दिसंबर मिजोरम में कोविड-19 के 207 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,40,955 हो गई है। राज्य में दो और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 541 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाए गए 207 लोगों में कम से कम 60 बच्चे हैं। आइजोल में सर्वाधिक 75, मामित में 32 और सेरछिप में 29 नए मामले सामने आए। मिजोरम में अभी 1,483 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जबकि 1,38,931 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.56 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.38 प्रतिशत है।

विभाग के अनुसार, राज्य में अभी तक 15 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। वहीं, संक्रमण की दैनिक दर 6.70 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल लालजवमी ने बताया कि राज्य में अभी तक 7.30 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई हैं, जिनमें से 5.87 लाख लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को मिजोरम को चार करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की ‘टेस्ट किट’ दीं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. आर लालथंगलियाना को डब्ल्यूएचओ के निगरानी चिकित्सा अधिकारी डॉ ललहलिम्पुई ने ये किट सौंपीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील