लाइव न्यूज़ :

2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः 288 में से 160 सीट जीत रहे हैं?, शरद पवार बोले-इलेक्शन से पहले 2 लोग दिल्ली में मिलकर बोले थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2025 16:34 IST

2024 Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले नयी दिल्ली में दो लोग मुझसे मिले थे। विपक्ष (महा विकास आघाड़ी) को 288 में से 160 सीटें जीतने में मदद की गारंटी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे2024 Maharashtra Assembly Elections: भाजपा ने विधानसभा चुनावों में 132 सीटें जीतीं।2024 Maharashtra Assembly Elections: शिवसेना और एनसीपी ने 57 और 41 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज की।2024 Maharashtra Assembly Elections: ईवीएम में विसंगतियों और डेटा में छेड़छाड़ को जिम्मेदार ठहराया था।

नागपुरः राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को दावा किया कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले दो व्यक्तियों ने नयी दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी और 288 में से 160 निर्वाचन क्षेत्रों में विपक्ष की जीत की ‘‘गारंटी’’ दी थी। नागपुर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि उन्होंने दोनों व्यक्तियों को विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिलवाया। शरद पवार ने यह खुलासा ऐसे समय में किया है, जब राहुल गांधी ने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया, ‘‘महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले नयी दिल्ली में दो लोग मुझसे मिले थे। उन्होंने विपक्ष (महा विकास आघाड़ी) को 288 में से 160 सीटें जीतने में मदद की गारंटी दी।’’ राकांपा (एसपी) प्रमुख ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें राहुल गांधी से मिलवाया। उन्होंने (गांधी) उन दोनों व्यक्तियों ने जो कुछ भी कहा, उसे नजरअंदाज कर दिया।

उनका यह भी मानना था कि हमें (विपक्ष को) ऐसे मामलों में नहीं पड़ना चाहिए और सीधे जनता के पास जाना चाहिए।’’ पवार ने दावा किया कि चूंकि दोनों व्यक्तियों ने जो कुछ भी कहा, उसे उन्होंने बहुत तवज्जो नहीं दी, इसलिये उन्होंने उनका नाम और संपर्क ब्योरा नहीं रखा। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में 132 सीटें जीतीं।

जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने क्रमशः 57 और 41 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज की। विपक्षी गठबबंधन ‘महा विकास आघाडी’ ने अपनी हार के लिये ईवीएम में विसंगतियों और डेटा में छेड़छाड़ को जिम्मेदार ठहराया था। महा विकास आघाड़ी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 48 में से 30 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024शरद पवारराहुल गांधीदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन