लाइव न्यूज़ :

'इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर' के रूप में मनाया जाएगा 2023, पीएम मोदी ने ससंदीय दल की बैठक में रखा प्रस्ताव, जी20 में दिखेगा इसका असर

By अनिल शर्मा | Updated: December 20, 2022 12:04 IST

केंद्रीय मंत्री ने प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ये विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा। मिलेट्स से पोषण अभियान को बढ़ावा दे सकते हैं...लाखों लोग G-20 में आ रहे हैं, जहां भी संभव होगा हम खाने में उनके लिए मिलेट्स से बना कुछ खाना भी रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे संसद के शीतकालीन सत्र के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई।बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2023 को मिलेट्स ईयर के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा।केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मिलेट्स से पोषण अभियान को बढ़ावा दे सकते हैं।

नई दिल्लीऋः साल 2023 को 'इंटरनेशनल  मिलेट्स ईयर' के रूप में मनाया जाएगा। मंगलवार को ससंदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने ये प्रस्ताव रखा जिसकी मीडिया को जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी।

गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेता भी मौजूद रहें। केंद्रीय मंत्री ने प्रह्लाद जोशी ने कहा कि साल 2023 को इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ये विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा। मिलेट्स से पोषण अभियान को बढ़ावा दे सकते हैं...लाखों लोग G-20 में आ रहे हैं, जहां भी संभव होगा हम खाने में उनके लिए मिलेट्स से बना कुछ खाना भी रखेंगे।

प्रह्लाद जोशी बैठक की जनाकारी देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने मिलेट्स की गीत स्पर्धा, मिलेट्स की निबंध स्पर्धा, मिलेट्स पर स्कूल-कॉलेजों में चर्चा का आह्वान भी किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम ने कहा है कि ये एक जन आंदोलन बनना चाहिए।

पिछले दिनों रोम में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर - 2023 का उद्घाटन किया गया जिसमें पीएम मोदी का एक संदेश पढ़ा गया। इसमें उन्होंने कहा था, भारत  इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर के उत्सव को आगे बढ़ाएगा और पोषक अनाज की खेती और खपत को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाएगा।

उद्घाटन समारोह में कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल उपस्थित था। कार्यक्रम के दौरान, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत का औपचारिक संदेश शोभा करंदलाजे द्वारा दिया गया था।

टॅग्स :BJPNarendra ModiPrahlad Joshi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो