लाइव न्यूज़ :

जाट आरक्षण पर बीजेपी ने लगाया दांव, 2019 में महागठबंधन को लग सकता है करारा झटका

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 20, 2018 12:37 IST

Jat reservation agitation before Lok Sabha Elections 2019: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाट वोट को खींचने के लिए आरक्षण की पैरवी भी हाल ही में की है।

Open in App

लखनऊ, 20 सितंबर: 2019  के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति पूरी तरह से गरमा चुकी है। सभी पार्टियां जीत के लिए अलग अलग तरीकों से दम भरती भी नजर आ रही हैं। ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव से जाट आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर से गरमाता नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाट वोट को खींचने के लिए आरक्षण की पैरवी भी हाल ही में की है। लेकिन अगर वो ऐसा करते हैं तो हो सकता है कि महागठबंधन के मनसूबों को खतरा हो जाए। 

योगी के इस दांव से पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर सियासी समीकरण जाट समाज से बिगड़ सकता है। 2019 में जाट समुदाय के बीच अपनी बैठ बिठाने के लिए योगी ने ये खेल खेला है और इससे साफ भी है कि इसका लाभ पार्टी को मिलेगा भी। हांलाकि जाट समाज को ओबीसी में आरक्षण का मुद्दा नया नहीं है, लेकिन बीजेपी ने नए सिरे से इसे राजनीतिक मंच पर साझा कर सियासी हलचल मचा दी है। 

मुजफ्फरनगर दंगे के बाद जाट वोट बीजेपी को अच्छे से मिले चुके हैं। वहीं, कैराना उपचुनाव में बीजेपी के हाथ से निकली भी लेकिन नतीजों में जाट समाज के बजाए मुस्लिम और दलित समाज की वोटों की भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता है।  ऐसे में यूपी में महागठबंधन को पस्त करने के लिए योगी ने जाट आरक्षण को सही बताया है और उसकी पैरवी की है।  

वहीं, केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह का कहना है कि जाट समाज और अन्य बिरादरी के लोगों का हित बीजेपी में सुरक्षित है। प्रत्येक व्यक्ति को यहां सम्मान मिलता है और काबिल लोगों को आगे बढ़ाया जाता है। 

वहीं, बीजेपी की ओर से आरक्षण की पैरवी होते देख  कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह का कहना है कि साल 2014 के चुनाव से पहले कांग्रेस ने जाट समाज को आरक्षण दिया था। बीजेपी ने उसकी अदालत में पैरवी क्यों नहीं की। बीजेपी समाज को बरगलाने की कोशिश है। ऐसे में अगर जाट समुदाय बीजेपी के इस खेल को स्वीकार कर लेता है तो पार्टी को 2019 में बड़ा लाभ मिल सकता है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावउत्तर प्रदेशजाट आंदोलनयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप