लाइव न्यूज़ :

2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी ने कश्मीरी बैचमेट अतहर खान से कोर्ट में की शादी

By भाषा | Updated: April 10, 2018 17:27 IST

टीना डाबी ने 2015 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया था , जबकि अतहर ने इसी परीक्षा में दूसरा रैंक हासिल किया था।

Open in App

श्रीनगर , 9 अप्रैल: आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने अपने कश्मीरी बैचमेट अतहर आमिरुल शफी खान से शादी कर ली। टीना डाबी ने 2015 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया था , जबकि अतहर ने इसी परीक्षा में दूसरा रैंक हासिल किया था। दोनों युवा आईएएस अधिकारियों ने सोमवार को पहलगाम शहर में एक समारोह में शादी कर ली।  यह जानकारी ट्विटर पर खुद टीना ने शेयर की है। 

मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान दोनों एक - दूसरे के करीब आए थे। एक साल पहले जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी , तब दोनों के बीच की नजदीकियां सुर्खियों में आयी थीं। इस बार भी दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं , जो काफी शेयर की गईं। यहां तक कि उनकी शादी के निमंत्रण कार्ड की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किये जा रहे हैं। 

दोनों के परिवार वाले और दोस्त विवाह समारोह में शामिल हुये। शादी का आयोजन दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में एक होटल में किया गया। खान अनंतनाग के मट्टन क्षेत्र के देवीपोरा गांव के रहने वाले हैं , जबकि डाबी दिल्ली की रहने वाली हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप