लाइव न्यूज़ :

'देश भर के 201 किसान संगठन 29 और 30 नवंबर को दिल्ली में रैली करेंगे'

By भाषा | Updated: November 15, 2018 19:53 IST

योगेंद्र यादव ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की जबकि भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के नाम पर किसानों से धोखा किया है।

Open in App

स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि केंद्र और हरियाणा की सरकारें अब तक की सबसे अधिक किसान विरोधी सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अपना हक लेने के लिए एकजुट होना होगा तथा 29-30 नवंबर को देश भर के 201 किसान संगठन मिलकर दिल्ली में रैली और प्रदर्शन करेंगे। 

यादव बृहस्पतिवार को जींद में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जून 2017 में मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुए किसान आंदोलन में किसानों पर गोलियां चली थीं। तब इसके विरोध में 100 से ज्यादा किसान संगठन अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले एकजुट हुए थे। इनकी संख्या बढ़कर 201 हो गई है। ये संगठन 29-30 नवंबर को दिल्ली में रैली और प्रदर्शन करेंगे। केंद्र सरकार से मांग की जाएगी कि किसानों के तमाम कृषि ऋण माफ किए जाएं और ऋण मुक्ति आयोग का गठन किया जाए। 

योगेंद्र यादव ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की जबकि भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के नाम पर किसानों से धोखा किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कहती है कि उसने खरीफ फसलों से किसानों को उसकी आय डेढ़ गुणा बढ़ाकर देने का काम किया है जबकि यह सरासर गलत है। सच्चाई यह है कि मोदी सरकार ने ‘सी टू प्लस 50’ प्रतिशत फार्मूला न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने में लागू किया है। इसमें संपूर्ण लागत नहीं जोड़ी गई है। संपूर्ण लागत जोड़ी जाती तो धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1750 की बजाय 2340 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित होता। 

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण