लाइव न्यूज़ :

अयोध्या आतंकी हमला: 14 साल में फैसला, 4 दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा, एक बरी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 18, 2019 16:27 IST

प्रयागराज स्पेशल कोर्ट ने अयोध्या के 2005 के आतंकी हमला मामले में चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है और एक को बरी किया है।

Open in App

प्रयागराज स्पेशल कोर्ट ने अयोध्या के 2005 के आतंकी हमला मामले में मंगलवार (18 जून) को चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई और एक को बरी कर दिया। जिन दोषियों को सजा सुनाई गई, उनके नाम डॉक्टर इरफान, मोहम्मद शकील, मोहम्मद नसीम और फारूक हैं। दोषियों पर 40-40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने मोहम्मद अजीज को बरी किया है।

बता दें कि 5 जुलाई 2005 को अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था। आतंकियों ने गोलीबारी के साथ धमाके को अंजाम दिया था। आतंकी हमले में दो आम नागरिकों की मौत हो गई थी।

हथियार बंद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच करीब डेढ़-दो घंटे मुठभेड़ चली थी और उस दौरान पांच आतंकी ढेर कर दिए गए थे। आतंकवादियों को हथियार मुहैया कराने वालों में आसिफ इकबाल, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद अजीज, शकील अहमद और डॉक्टर इरफान के नाम सामने आए थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। तब से वे नैनी जेल में बंद थे।

जिन लोगों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है, उन पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगा था। आतंकी हमले में शामिल रहे चारों दोषी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। 

इस मामले में 63 लोगों ने गवाही दी। मामले सुनवाई प्रयाग राज विशेष अदालत के विशेष जज दिनेश चंद्र कर रहे थे। 

अदालत की कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई कि आतंकियों ने बाबरी विध्वंस का बदला लेने के मकसद से हमला किया। आतंकी इस हमले के जरिये सांप्रदायिक हिंसा की आग भड़काना चाहते थे। उन्होंने इस हमले में विस्फोटक से भरी अपनी एक कार धमाका कर उड़ा दी थी। 

टॅग्स :अयोध्याकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?