लाइव न्यूज़ :

गुजरात के गोधरा कांड 2002 मामले में 8 अभियुक्तों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

By रुस्तम राणा | Updated: April 21, 2023 14:35 IST

फरवरी 2002 में हुई इस घटना में गोधरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन की बोगी में आग लगा गई थी। इसमें 58 यात्री जिंदा जलकर मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर कारसेवक थे जो कि अयोध्या से लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी 2002 में हुई इस घटना में गोधरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन की बोगी में आग लगा गई थीइसमें 58 यात्री जिंदा जलकर मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर कारसेवक थे जो कि अयोध्या से लौट रहे थेइसी घटना के बाद गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में दंगे भड़के

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को साल 2002 में हुए गुजरात के गोधरा कांड में 8 अभियुक्तों को जमानत दी है। फरवरी 2002 में हुई इस घटना में गोधरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन की बोगी में आग लगा गई थी। इसमें 58 यात्री जिंदा जलकर मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर कारसेवक थे जो कि अयोध्या से लौट रहे थे। इसी घटना के बाद गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में दंगे भड़के। 

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, शीर्ष अदालत ने कहा था कि दोषी 17 साल से जेल में है और उसकी भूमिका ट्रेन पर पत्थर फेंकने की थी। कोर्ट ने कहा कि आरोपी फारूक द्वारा दायर जमानत का आवेदन मंजूर किया जाता है, जबकि यह देखते हुए कि वह 2004 से हिरासत में है, और दोषसिद्धि के खिलाफ उसकी अपील भी शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित है।

सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि आवेदक को सत्र न्यायालय द्वारा लगाए गए नियमों और शर्तों के अधीन जमानत दी जाती है। राज्य सरकार के अनुसार, आरोपी फारूक ने भीड़ को उकसाया और कोच पर पथराव किया, यात्रियों को घायल किया और कोच को क्षतिग्रस्त कर दिया।

मार्च 2011 में, ट्रायल कोर्ट ने इस केस में 31 लोगों को दोषी ठहराया, उनमें से 11 को मौत की सजा सुनाई गई और 20 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। जबकि 63 आरोपियों को बरी कर दिया गया। अक्टूबर 2017 में, गुजरात उच्च न्यायालय ने सभी की सजा को बरकरार रखा, लेकिन 11 की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया।

 

टॅग्स :गोधरा कांडसुप्रीम कोर्टगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या बढ़कर 8537923 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’