लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में 20,000 मेथेम्फेटामिन टैबलेट जब्त, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 20:25 IST

Open in App

आइजोल, 24 जून मिजोरम के चंफाई जिले में भारत-म्यामां सीमा के निकट से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मेथेम्फेटामिन की 20,000 गोलियां बरामद की गयीं । असम राइफल्स ने एक बयान में यह जानकारी दी।

असम राइफल्स ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर काम करते हुए असम राइफल्स और सीमा शुल्क विभाग के कर्मियों ने चुंगते गांव से भारी मात्रा में यह दवाई ज़ब्त की, जिसकी क़ीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है।

बयान में बताया गया कि आरोपियों और जब्त टैबलैट को सीमाशुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

इसी बीच असम राइफल्स के एक अधिकारी ने बताया कि अर्धसैनिक बल ने हाल में ज़िले के फर्कावन गांव से बड़ी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए, जिसे म्यामां ले जाया जाने वाला था। उन्होंने बताया कि 1.31 टन सीएटी-जेडजेड विस्फोटक पाउडर, 3,925 डिटोनेटर, 2,000 रक्षा फ्यूज़ सोमवार को ज़ब्त किए गए। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में इन्हें राज्य पुलिस को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए