लाइव न्यूज़ :

दिवाली के मौके पर दिल्ली अग्निशमन सेवा ने 2000 अधिकारियों को किया तैनात, छुट्टियां रद्द कीं

By भाषा | Updated: October 27, 2019 06:15 IST

दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि पिछले साल पटाखों की बिक्री पर पाबंदी के बावजूद उसके पास 200 कॉल आये। इस साल ग्रीन पटाखों की बढ़ती मांग के मद्देनजर उसे इन कॉलों में 10-15 फीसद गिरावट आने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली अग्निशमन सेवा ने दिवाली के मौके पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 2000 अधिकारियों को तैनात किया है। आग से संबंधित कॉलों का संज्ञान लेने के लिए अपने नियंत्रण कक्ष में 25 अधिकारी भी लगाये हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा ने दिवाली के मौके पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए न केवल 2000 अधिकारियों को तैनात किये हैं बल्कि आग से संबंधित कॉलों का संज्ञान लेने के लिए अपने नियंत्रण कक्ष में 25 अधिकारी भी लगाये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार उसने अपने कर्मियों के छुट्टी आवेदन भी रद्द कर दिये हैं।

उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए दमकल गाड़ियां आपातस्थिति से निपटने के लिए जरूरी चीजों से लैंस हों, उन्हें पूरी तरह दुरूस्त कर दिया गया है । अग्निशमन विभाग ने कहा कि पिछले साल की तुलना में उसने इस बार शहर में विभिन्न स्थानों पर 500 अतिरिक्त कर्मी तैनात किये हैं।

एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने कहा, ‘‘इस साल हमारे पास किसी भी आपातस्थिति से निटपने के लिए अतिरिक्त कर्मी हैं और हम विशेष सुविधाओं से लैस हैं।’’ पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली में आग से संबंधित 261 घटनाएं सामने आयी थीं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि पिछले साल पटाखों की बिक्री पर पाबंदी के बावजूद उसके पास 200 कॉल आये। इस साल ग्रीन पटाखों की बढ़ती मांग के मद्देनजर उसे इन कॉलों में 10-15 फीसद गिरावट आने की उम्मीद है। शहर में 61 स्थायी अग्निशमन केंद्रों के अलावा अग्निशमन विभाग ने दो अस्थायी स्टेशन भी बनाये हैं।

अधिकारी के अनुसार बाड़ा टूटी चौक, सदर बाजार, भट्टी माइंस, चांदनी चौक, लाजपत नगर और गांधी नगर समेत विभिन्न स्थानों पर 22 दमकल गाड़ियां तैनात की गयी हैं। वे शाम सात बजे से आधी रात तक मुस्तैद रहेंगी। 

टॅग्स :दिवालीभीषण आगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया