लाइव न्यूज़ :

बढ़ेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, 200 फाइटर जेट खरीदेगी सरकार

By भाषा | Updated: January 12, 2020 20:16 IST

रक्षा सचिव ने भारतीय तट रक्षक पोतों के यहां जलावतरण के मौके के इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम 83 हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) मार्क 1 ए की निविदा को अंतिम रूप देने के प्रक्रिया में हैं। ये उन्नत लड़ाकू विमान हैं जो भारत की त्वरित जरूरतों को पूरा करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय वायुसेना के कम होते विमानों को देखते हुए सरकार करीब 200 विमानों को खरीदने की प्रक्रिया में है110 अन्य विमानों के लिए अभिरूचि पत्र (ईओआई) जारी किया गया है

 भारतीय वायुसेना के कम होते विमानों को देखते हुए सरकार करीब 200 विमानों को खरीदने की प्रक्रिया में है। रक्षा सचिव अजय कुमार ने रविवार को कहा कि एचएएल निर्मित 83 एलसीए तेजस मार्क 1 ए उन्नत लड़ाकू विमानों के लिए निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

कुमार ने कहा कि इनके अलावा 110 अन्य विमानों के लिए अभिरूचि पत्र (ईओआई) जारी किया गया है जिसके आधार पर अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘करीब 200 विमानों के लिए अधिग्रहण प्रक्रिया जारी है।’’

रक्षा सचिव ने भारतीय तट रक्षक पोतों के यहां जलावतरण के मौके के इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम 83 हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) मार्क 1 ए की निविदा को अंतिम रूप देने के प्रक्रिया में हैं। ये उन्नत लड़ाकू विमान हैं जो भारत की त्वरित जरूरतों को पूरा करेंगे।’’

कुमार ने कहा कि एलसीए के लिए निविदा पर ‘‘निश्चित रूप से इसी वर्ष’’ हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह पूछने पर कि नये विमानों के अधिग्रहण के लिए क्या कोई समय सीमा तय की गई है तो रक्षा सचिव ने कहा, ‘‘हम इसे जल्द से जल्द करना चाहते हैं।’’

कुमार ने कहा कि डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया गया है और सरकार एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) एलसीए मार्क 1 ए जेट का उत्पादन प्रतिवर्ष आठ से 16 करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर जरूरत हुई तो आउटसोर्सिंग के माध्यम से हम इसे और बढ़ाएंगे।’’ वायुसेना के पास सुखोई 30 एमकेआई, मिराज 2000, मिग 29 और पुराने हो रहे जगुआर और मिग 21 बाइसन युद्धक विमान हैं। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप