लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 20 अक्टूबरः भारत-चीन में युद्ध, अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया

By भाषा | Updated: October 20, 2019 06:23 IST

Open in App
ठळक मुद्देआस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस को जनता के लिए खोला गया। डेनमार्क के एक वास्तुशिल्पी ने इसका डिजाइन तैयार किया था।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेना के कट्टरपंथियों की बगावत में प्रधानमंत्री और उनके साथ साथियों को मौत के घाट उतार दिया गया।

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद तो खासा पुराना है, लेकिन 1959 के तिब्बती विद्रोह के बाद जब भारत ने दलाई लामा को शरण दी तो चीन ने भारत के खिलाफ जैसे मोर्चा ही खोल दिया, तो इसकी परिणिति 20 अक्टूबर 1962 को दोनों देशों के बीच पूर्ण युद्ध के रूप में हुई।

चीन की सेना ने 20 अक्टूबर 1962 को लद्दाख में और मैकमोहन रेखा के पार एक साथ हमले शुरू किये। दुर्गम और बर्फ से ढकी पहाड़ियों का इलाका होने के कारण भारत ने वहां जरूरत भर के सैनिक तैनात किए थे, जबकि चीन पूरे लाव लश्कर के साथ जंग के मैदान में उतरा था, लिहाजा यह युद्ध भारतीय सेना के लिए एक टीस बनकर रह गया।

देश दुनिया के इतिहास में 20 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1568 : मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया।

1921 : फ्रांस और तुर्की के बीच अंकारा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1962 : सीमा को लेकर चल रहे लंबे विवाद के बाद भारत और चीन के बीच युद्ध की शुरुआत।

1973 : आस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस को जनता के लिए खोला गया। डेनमार्क के एक वास्तुशिल्पी ने इसका डिजाइन तैयार किया था। इसका उद्घाटन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने किया था।

1973 : दलाई लामा ब्रिटेन की पहली यात्रा पर पहुंचे।

1973 : वाटरगेट जांच के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन ने विशेष अभियोजक आर्चिबाल्ड कोक्स को पद से हटाया, जिसके बाद अटार्नी जनरल एलियट रिचर्डसन और डिप्टी अटार्नी जनरल विलियम डी रूकेलशॉस ने इस्तीफा दे दिया। इसे न्याय विभाग के अधिकारियों का ‘‘सैटरडे नाइट मैसेकर’’ कहा जाता है।

1983 : ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री की हत्या। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेना के कट्टरपंथियों की बगावत में प्रधानमंत्री और उनके साथ साथियों को मौत के घाट उतार दिया गया।

2002 : दुनिया की सबसे गहरी पाइप लाइन ब्लू स्ट्रीम को तुर्की में खोला गया और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए इसका इस्तेमाल शुरू हुआ।

2011 : लीबिया पर 40 साल तक बेखौफ शासन करने वाले तानाशाह मुअम्मर कज्जाफी अन्तरराष्ट्रीय सेना की सहायता से हुई बगावत में बागी सैनिकों के हाथों मारा गया। 

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकाचीनजापानजर्मनीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो