लाइव न्यूज़ :

बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दो महिला पहलवानों से मांगे फोटो, ऑडियो और वीडियो सबूत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 11, 2023 10:00 IST

दिल्ली पुलिस ने कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 2 महिला पहलवान छेड़छाड़ के सबूत के तौर पर फोटो, ऑडियो और वीडियो मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देबृजभूषण सिंह के खिलाफ 2 महिला पहलवान दिल्ली पुलिस की मांग पर देंगी छेड़छाड़ का सबूत इन्हीं दोनों पहलवानों ने बृजभूषण पर स्तन छुने और पेट पर भी हाथ फेरने का आरोप लगाया हैमहिला पहलवान बृजभूषणसे संबंधित फोटो, ऑडियो और वीडियो दिल्ली पुलिस को देंगी

दिल्ली: कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 2 महिला पहलवान छेड़छाड़ के सबूत के तौर पर फोटो, ऑडियो और वीडियो सबूत पेश करने के लिए कहा है। खबरों के अनुसार इन दोनों महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप लगाया था कि उन्होंने पहलवानों की सांस के पैटर्न को परखने के लिए स्तन को छुआ और पेट पर भी हाथ फेरा।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक महिला पहलवानों द्वारा दिये गये सबूत में वो फोटो भी शामिल होगी, जिसमें बृजभूषण एक महिला पहलवान को "गले लगा" रहे हैं। इसके अलावा बृजभूषण से संबंधित ऑडियो और वीडियो होंगे, जिनकी जांच दिल्ली पुलिस द्वारा की जाएगी।

बृजभूषण के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर में इस बात का जिक्र है कि बृजभूषण के सरकारी आवास 21, अशोक रोड, जिसमें उन्होंने कुश्ती संघ का दफ्तर भी बनाया था। वहां पर कथित तौर से साल 2016 से 2019 के बीच कथित रूप से यौन उत्पीड़न की घटनाएं हुईं।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच जून को महिला पहलवानों को सीआरपीसी की धारा 91 के तहत अलग से नोटिस जारी किया गया और उन्हें जवाब देने के लिए एक दिन का समय दिया गया। इस संबंध में एक पहलवान ने पुष्टि करते हुए बताया कि  “हमारे पास जो भी सबूत हैं बृजभूषण के खिलाफ, हम उन्हें दिल्ली पुलिस को मुहैया कराएंगे।”

खबरों के अनुसार एक महिला पहलवान और उसके रिश्तेदार ने बृजभूषण सिंह से खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें सिंह द्वारा कथित रूप से धमकी भरी कॉल की गई थी। पुलिस ने महिला पहलवान और उसके रिश्तेदार से अलग-अलग धमकी भरे कॉल का सबूत पेश करने के लिए कहा है।

दोनों महिला पहलवानों ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि बृजभूषण सिंह ने कथित तौर पर उनके सांस लेने के पैटर्न की जांच करने के बहाने अनुचित तरीके से हुआ और यौन शोषण का प्रयास किया। शिकायकर्ता एक पहलवान ने बृभूषण सिंह पर आरोप लगाया कि साल 2016 में एक विदेशी टूर्नामेंट के दौरान एक टेबल पर शामिल होने के लिए कहने के बाद उन्होंने इपने सरकारी आवास पर उसके स्तन और पेट को छूआ।

वहीं दूसरी महिला पहलवान ने आरोप लगाया है कि साल 2018 में वार्म-अप के दौरान बृजभूषण सिंह ने उसकी सहमति के बगैर उसकी जर्सी उपर उठा दी और यह कहते हुए उसके स्तन और पेट को छू लिया कि वह उसके सांस लेने के पैटर्न की जांच कर रहे हैं। वहीं दूसरी घटना भी उनके आवास स्थित कुश्ती संघ के दफ्तर में हुई, जब उन्होंने कथित तौर पर वहां मौजूद अन्य लोगों को जाने के लिए कहा और उसके बाद उन्होंने कथित तौर पर महिला पहलवान को अपने पास खींच लिया और उसे जबरन छूने की कोशिश की।

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप