लाइव न्यूज़ :

कमला मिल्स अग्निकांडः आरोपी रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार, 14 लोगों की गई थी जान

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 11, 2018 09:09 IST

आग लगने के बाद से ही रेस्टोरेंट मालिक क्रिपेश व उसका भाई जीगर सांघवी फरार चल रहा थे, जिसे बुधवार को मुंबई की पुलिस ने बांद्रा से गिरफ्तार कर लिया।

Open in App

मुंबई के कमला मिल्स परिसर में पिछले दिनों आग लगी थी, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई थी। यह हादसा एक रेस्टोरेंट में हुआ था। रेस्टोरेंट में आग से बचने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और इसी वजह से रेस्टोरेंट मालिक को जिम्मेदार ठहराया गया था।

हादसे के बाद से ही रेस्टोरेंट मालिक क्रिपेश व उसका भाई जीगर सांघवी फरार चल रहा थे, जिसे बुधवार (10 जनवरी) को मुंबई की पुलिस ने बांद्रा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को रेस्टोरेंट के मालिकों को गिरफ्तार करने का सुराग क्रिकेट पर सट्टा लगाने के आरोपी विशाल कारिया की गिरफ्तारी के बाद लगा। बताया जा रहा है कि कारिया और रेस्टोरेंट मालिक करीबी दोस्त हैं।   

सांघवी बंधुओं गिरफ्तारी के मामले में ज्वाइंट कमिश्नर देवेन भारती का कहना है कि इस हादसे के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब आगे कानूनी औपचारिकताओं का पालन किया जाएगा।

खबरों के मुताबिक पुलिस ने सांघवी बंधुओं को उस समय गिरफ्तार किया जब वे एक वकील से मिलने जा रहे थे। पुलिस को जानकारी लगते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि मुंबई कमला मिल्स में लगी आग को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ था, जिसमें मुंबई फायर ब्रिगेड की प्राथमिक जांच में पता गया था कि मिस्ल परिसर में आग अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के कारण लगी थी। फायर ब्रिगेड की रिपोर्ट के मुताबिक, मोजो बिस्त्रो में हुक्कों की वजह से आग लगी थी। यह दोनों पब अवैध रूप से चलाए जा रहे थे। बता दें 29 दिसम्बर को लगी इस भीषण आग में 14 लोगों की मौत हो गई थी।

रिपोर्ट से पता चला था कि आग के समय मोजो के रेस्तरां में हुक्का परोसा गया था। ऐसी संभावना जताई गई है कि सेजरी (स्टोव) से हुक्का में कोयला भरने के दौरान कोयला छिटकर बगल के पर्दों तक जा पहुंचे। वहां से आग बढ़नी शुरू हुई जो सजावटी सामग्री के संपर्क में आने से और भड़क गई।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि आग पहले मोजो रेस्तरां में लगी और फिर देखते ही देखते बाद में उससे सटे 'वन एबॉव' पब तक पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक रेस्तरां में शराब और हुक्का परोसना अवैध था। लेकिन हादसे वाले दिन यहां हुक्का परोसा जा रहा था।

क्रिपेश सांघवी और जिगर सांघवी 'वन एबॉव' रेस्टोरेंट के मालिक और कमला मिल्स हादसे में आरोपी थे। 

टॅग्स :भीषण आगमुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर