लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना से 2 और मौत, राज्य में संक्रमितों की संख्या 4400 के पार व मृतकों की संख्या हुई 28

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2020 20:21 IST

बिहार में प्रवासी मजदूरों के अपने घर लौटने की वजह से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है.

Open in App
ठळक मुद्देपटना एनएमसीएच में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. राज्य में कोरोना संक्रमण की वजह से मौत के जो दो मामले सामने आए हैं, वह दोनों मामले प्रवासी मजदूरों से जुड़े हैं.

पटना: बिहार में कोरोना का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. राज्य में कोरोना के कारण और दो व्यक्तियों की मौत हो गई है. आज इसकी पुष्टि अस्पताल प्रबंधन की ओर से की गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकडा अब 28 हो गया है.

वहीं, आज कोविड की आई पहली जांच रिपोर्ट में कोरोना के 94 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 4420 हो गई है.स्वास्थ्य विभाग ने अपनी बुलेटिन में बताया कि कोरोना संक्रमित और दो लोगों की मौत हुई है. दोनों प्रवासी थे. इनमें एक व्यक्ति हरियाणा से लौटा था तो दूसरा मुंबई से. पटना एनएमसीएच में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई.

जिसकी उम्र 84 साल बताई जा रही है. कई दिनों से बीमार होने के कारण इस मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. लगातार इस मरीज की निगरानी की जा रही थी. डॉक्टर इलाज में लगे हुए थे, लेकिन ज्यादा हालत नाजुक होने के कारण इस मरीज ने दम तोड दिया. एनएमसीएच प्रबंधन की ओर से इस मौत की पुष्टि की गई है.

यह मरीज बेगूसराय का रहने वाला बताया जा रहा है. इसके साथ ही बेगूसराय जिले में मरने वालों का आंकडा अब 3 हो गया है. बेगूसराय और शिवहर के रहने वाले एक-एक लोगों की मौत हुई है. पहली मौत शिवहर के रहने वाले 75 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति की हुई. जिन्हें पित्त की थैली में कैंसर था. वे 4 दिन पहले आईजीआईएमएस से एनएमसीएच रेफर हुआ था.

दूसरी मौत बेगूसराय के रहने वाले 84 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई. इस मरीज को भी 27 मई को आईजीआईएमएस से एनएमसीएच रेफर किया गया था. वे पहले से लकवा ग्रस्त थे और इन्हें चमकी आ रही थी.इसतरह से बिहार में अब तक कोरोना से 28 लोगों की मौत हो चुकी है.

खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढी, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है.

इसके अलावा भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 4420 हो गई है. बिहार के पटना, मधेपुरा, खगडिया, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकडे की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब