लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलिस का दावा बांदीपोरा में मारे गए दोनों आतंकी कश्मीरी पंडित राहुल भट के हत्यारे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 13, 2022 21:10 IST

सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक मुठभेड़ के दौरान बांदीपोरा में लश्करे तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस का दावा है कि मारे गए दोनों आतंकी कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या के मामले में शमिल थे।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने बताया इलाके में कार्रवाई जारी, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया हैमारे गए आतंकियों में एक ने हाल ही में कश्मीर में घुसपैठ की थी

जम्मू: पुलिस ने बांडीपोरा में आज दो आतंकियों को ढेर करने के साथ ही दावा किया है कि मारे गए दोनों आतंकी कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या के मामले में शमिल थे।

सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक मुठभेड़ के दौरान बांदीपोरा में लश्करे तौयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में एक ने हाल ही में कश्मीर में घुसपैठ की थी। पुलिस ने बताया कि इलाके में कार्रवाई जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। किसी आतंकी के बचने की संभावना नहीं है।

दोपहर को एक आतंकी को ठिकाने लगाने के कुछ देर बाद सुरक्षाबलों ने एक और आतंकवादी को ढेर कर दिया था। इस तरह मुठभेड़ में अब तक कुल दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों से घिरे वही पाकिस्तानी आतंकी हैं, जिन्होंने हाल ही में घुसपैठ की थी और बुधवार को सालिंदर वन क्षेत्र में आतंक विरोधी अभियान से बच कर भाग निकले थे। बताया जा रहा है कि एक से दो आतंकी अभी भी छिपे हुए हैं, जिनके साथ मुठभेड़ चल रही है।

अधिकारियों ने बताया कि बांडीपोरा के बराड़ (अरागम) इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन अभी चल रहा है। दरअसल, सुरक्षाबलों ने बराड़ में आतंकियों के एक ग्रुप की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त अभियान चलाया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप