लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सेना के साथ हुई मुठभेड़ में दो लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ढेर

By भाषा | Updated: July 25, 2018 13:16 IST

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुबह से अलग-अलग इलाकों में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रहा था।

Open in App

श्रीनगर, 25 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर - ए - तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के लाल चौक इलाके में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में लश्कर-ए- तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये। अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। इस बीच उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। पुलिस का कहना है कि घटना की अधिक जानकारी का इंतजार है।  

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुबह से अलग-अलग इलाकों में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रहा था। खबर के मुताबिक, कुपवाड़ा के करेन सेक्टर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रहा है। दोनों ही तरफ से फायरिंग जारी है। भारतीय सेना की तरफ से आंतकियों को मुंहतोड़ जबाव दिया जा रहा है।

भारत और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँसब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील