लाइव न्यूज़ :

मथुराः जन्माष्टमी पर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भगदड़, दो श्रध्दालुओं की मौत, 7 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2022 10:30 IST

सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान नोएडा सेक्टर-99 की रहने वाली निर्मला देवी और रुक्मणि बिहार कॉलोनी निवासी राम प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर के गेट नंबर 4 पर भीड़ की वजह से लोगों का दम घुटने लगा जिसके बाद भगदड़ मच गई मृतकों में एक महिला और पुरुष शामिल हैं। महिला नोएडा की रहने वाली है जबकि पुरुष मथुरा का ही रहने वाला था।

मथुरा: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार देर रात ठाकुर जी के महाभिषेक के बाद मंगला आरती के समय भगवान की एक झलक पाने के लिए मची भगदड़ में दो श्रध्दालुओं की दबकर मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

वहीं प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक भीड़ हो जाने से परिसर में लोगों का दम घुटने लगा था।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बांके बिहारी मंदिर में आधी रात को आयोजित समारोह के दौरान हुई। सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान नोएडा सेक्टर-99 की रहने वाली निर्मला देवी और रुक्मणि बिहार कॉलोनी निवासी राम प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शनिवार सुबह शवों को लेकर घर चले गए। दुबे के मुताबिक, मंदिर में जिस समय भगदड़ मची, उस समय जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव और नगर आयुक्त अनुनय झा सहित भारी पुलिस बल वहां मौजूद था। उन्होंने बताया कि भगदड़ मचते ही पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकालना शुरू कर दिया।

मथुरा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अभिषेक यादव ने NDTV को बताया, मंगला आरती थी। आस्था की वजह से दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। अथाह भीड़ होती है। मंदिर के गेट नंबर 4 पर भीड़ की वजह से लोगों का दम घुटने लगा और कई बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और पुरुष शामिल हैं।

गौरतलब है कि मथुरा को भगवान कृष्ण की जन्मभूमि माना जाता है। जन्माष्टमी के पर्व पर बांके बिहारी मंदिर में साल में एक बार मंगला आरती होती है। मंदिर में इस दौरान क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ हो गई थी। जहां दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। प्रशासन का कहना है कि मंदिर का परिसर काफी छोटा है। और श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा हो गई थी जिस कारण ये हादसा हुआ। 

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म आधी रात को हुआ था। जन्माष्टमी पर मध्यरात्रि अनुष्ठान के बाद विशेष प्रसाद का वितरण किया जाता है।

टॅग्स :मथुराजन्माष्टमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos