लाइव न्यूज़ :

हिरासत लिए गए भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों को पाकिस्तान पुलिस ने किया रिहा: सरकारी सूत्र

By सुमित राय | Updated: June 15, 2020 21:11 IST

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हिरासत लिए गए भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों को पाकिस्तान पुलिस ने रिहा कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिरासत लिए गए भारतीय उच्चायोग के दो अफसरों को पाकिस्तान पुलिस ने रिहा कर दिया है।दोनों अधिकारी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग वापस पहुंच गए हैं।हिट एंड रन के एक मामले में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था। 

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हिरासत लिए गए भारतीय उच्चायोग के दो अफसरों को पाकिस्तान पुलिस ने रिहा कर दिया है। पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों अधिकारी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग वापस पहुंच गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि इस्लामाबाद में हिट एंड रन के एक मामले में कथित भूमिका के लिए सोमवार को भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। 

पाकिस्तान के जियो न्यूज ने कुछ प्रत्यक्षदर्शियों को उद्धृत करते हुए अपनी खबर में कहा कि एक बीएमडब्ल्यू कार ने शहर की एंबेसी रोड पर सुबह करीब आठ बजे एक पैदल यात्री को टक्कर मारी और उसके बाद कार सवार लोगों ने वहां से भागने की कोशिश की। पैदल यात्री इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भीड़ ने पकड़कर इस्लामाबाद पुलिस के हवाले किया

खबर में कहा गया कि मौके पर मौजूद लोगों की भारी भीड़ ने कार में सवार दो लोगों को पकड़ लिया और उन्हें इस्लामाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। इसमें कहा गया कि उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला कि वे दोनों भारतीय उच्चायोग के कर्मी हैं।

चैनल ने प्रत्यक्षदर्शियों का हवाला देते हुए कहा कि "कार को गैर जिम्मेदाराना तरीके से चलाया जा रहा था और तेज गति के कारण वह नियंत्रण से बाहर हो गई। पीड़ित सड़क के किनारे फुटपाथ पर चल रहा था जब कार ने उसे टक्कर मारी।"

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर में दोनों भारतीय अधिकारियों की पहचान सिल्वादेस पॉल और दावामू ब्रहामू के तौर पर की गई है। इसमें कहा गया कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस घटना के बारे में विदेश मंत्रालय (एफओ) को जानकारी दी।

भारतीय उच्चायोग ने जारी नहीं किया है कोई बयान

अब तक पाकिस्तानी अधिकारियों या भारतीय उच्चायोग की तरफ से इस घटना के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इससे पहले भारत ने सोमवार को नई दिल्ली में पाकिस्तान के उप राजदूत को तलब कर इस्लामाबाद में दो भारतीय उच्चायोग कर्मियों की कथित गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध व्यक्त किया था।

इसी साल अमेरिकी दूतावास की गाड़ी ने मारी थी टक्कर

पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि कूटनीतिक मिशनों की गाड़ियों से होने वाली दुर्घटनाएं हाल में कई बार हुई हैं। इससे पहले इसी साल, अमेरिकी दूतावास की एक एसयूवी इस्लामाबाद में एक सड़क पर दूसरी गाड़ी से जा भिड़ी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसके परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने अमेरिकी दूतावास के पाकिस्तानी वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पाकिस्तानी उच्चायोग के दो कर्मचारी कर रहे थे जासूसी

यह घटना भारत द्वारा दो हफ्ते पहले पाकिस्तानी उच्चायोग के दो कर्मचारियों को जासूसी के आरोप में देश से निकाले जाने के बाद हुई है। इन्हें निकाले जाने के बाद से पाकिस्तानी एजेंसियों ने इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया समेत भारतीय दूतावास के कर्मियों को परेशान करना शुरू कर दिया था।(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :पाकिस्तानइनडो पाकइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील