लाइव न्यूज़ :

IPS आरके विश्वकर्मा नियुक्त हुए उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी, 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के हैं अधिकारी

By रुस्तम राणा | Updated: March 31, 2023 18:30 IST

यह घोषणा विश्वकर्मा की सेवानिवृत्ति से ठीक दो महीने पहले की गई है। वह मुकुल गोयल के बाद दूसरे सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।

Open in App

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी राज कुमार विश्वकर्मा को राज्य में कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। आरके विश्वकर्मा 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें डीजीपी के पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं होने तक डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

डीजीपी आदेश पत्र में लिखा गया है कि राजकुमार विश्ववर्मा को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष और EOW की  जिम्मेदारी के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार के लिए उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है और स्थायी नियुक्ति होने तक आप इस पद पर रहेंगे। इसके अलावा पत्र में लिखा गया है कि इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।

विश्वकर्मा के शुक्रवार से ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। विशेष रूप से, यह घोषणा विश्वकर्मा की सेवानिवृत्ति से ठीक दो महीने पहले की गई है। वह मुकुल गोयल के बाद दूसरे सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह डीजी, पुलिस भर्ती बोर्ड के पद पर तैनात हैं। उनकी गिनती तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में की जाती है। इसके साथ ही उनकी छवि भी साफ-सुथरी है। मूलरूप से जॉनपुर के रहने वाले आईपीएस अधिकारी अखिलेश सरकार में आईजी कानून व्यवस्था के पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 

डीएस चौहान के सेवानिवृत होने के बाद अब आरके विश्वकर्मा को प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी चुना गया है। 12 मई 2022 को कार्यभार ग्रहण करने वाले डीजीपी डीएस चौहान का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है, जिसके चलते विश्वकर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई है। वे अन्य जिम्मेदारियों के साथ अब इस जिम्मेदारी को भी संभालेंगे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशIPSuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप