लाइव न्यूज़ :

काम के लिए तमिलनाडु पलायन कर रही 19 लड़कियों को बोकारो में रेल पुलिस ने हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 23:04 IST

Open in App

झारखण्ड के बोकरो जिले में चंद्रपुरा रेल थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को काम के लिए तमिलनाडु पलायन कर रही 19 लडकियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। चंद्रपुरा रेल थाने के प्रभारी प्रेम कुमार पांडेय ने बताया कि आज हिरासत में ली गयी इन 19 लड़कियों की निशानदेही पर धनबाद -अल्लापूजा एक्सप्रेस से तमिलनाडु जा रही एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की जा रही है। पांडेय के अनुसार बोकारो, धनबाद एवं गिरिडीह जिले की इन लड़कियों पास से चेन्नई सेन्ट्रल रेलवे जंक्शन का टिकट मिला है और उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे काम के सिलसिले में सभी तमिलनाडु जा रही थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार लडकियों ने रेल पुलिस को बताया कि उन लोगों को रांची के मोहम्मद अब्दुल नामक व्यक्ति ने तमिलनाडु के तीरपूर नामक जगह पर काम दिलाने का आश्वासन देकर एक साथ चलने के लिए कहा था। तय कार्यक्रम के अनुसार आज सभी लडकियां चंद्रपुरा जंक्शन-एलेप्पी एक्स्प्रेस ट्रेन पकडने के लिए पहुंचीं । पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उन सभी को पकड़ा। सूत्रों के अनुसार और तीन अन्य लोगों के साथ इन सभी को तमिलनाडु जाना था लेकिन उनके पास राज्य से बाहर काम करने जाने से संबंधित विभाग का निबंधन पत्र नहीं था। तत्पश्चात चंद्रपुरा रेल थाना पुलिस की सूचना पर थाने पहुंचे लडकियों के अभिभावकों से पुलिस पूछताछ कर रही है । अंतिम सूचना मिलने तक सूचना पाकर धनबाद रेल पुलिस उपाधीक्षक भी चंद्रपुरा रेल थाना आकर मामले की जांच में जुट गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के किशनगंज जिले में परिजनों ने बेटे को मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह युवक कुछ दिन बाद लौटा घर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

कारोबारUS Iran Israel War: गैस नहीं मिलने से बदल रहा मेनू?, हाेटल में समाेसा, दाेसा, पराठे खाना भूल जाइये?

क्राइम अलर्टगांव से बाहर 200 मीटर की दूरी पर कार खड़ी की और ट्रेन के सामने कूदकर 45 वर्षीय पिता यश गुप्ता और 14 वर्षीय बेटी ने दी जान, आखिर क्यों की आत्महत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए