लाइव न्यूज़ :

गुजरात में जहरीली शराब पीने से 19 की मौत, पुलिस ने कहा- शराब नहीं, केमिकल पिला दिया

By शिवेंद्र राय | Updated: July 26, 2022 11:03 IST

गुजरात के बोटाद में रविवार रात को जहरीली शराब पीने के बाद करीब 4 दर्जन लोगों की तबीयत खराब हुई जिन्हें सोमवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 19 लोगों की मौत हो गई है। छानबीन के बाद पुलिस ने कहा है कि लोगों को शराब की जगह रसायन बेच दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में जहरीली शराब का कहर19 की मौत, 40 से ज्यादा अब भी गंभीरपुलिस का दावा, शराब नहीं केमिकल पिला दिया गया

अहमदाबाद: गुजरात में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई है और 40 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि अस्पताल में भर्ती कई मरीजों की हालत गंभीर है। जहरीली शराब पीने से लोगों के बीमार होने का मामला रविवार रात को आया था। सोमवार सुबह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन शाम होते-होते मरीजों की मौत होने लगी जिससे हड़कंप मच गया। इस घटना की जांच के लिए भावनगर रेंज आईजी अशोक यादव ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जिसका नेतृत्व पुलिस उपाधिक्षक को दिया गया।

अब विशेष जांच दल (SIT) की छानबीन में कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच और संदिग्धों से पूछताछ के बाद, गुजरात पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि मृतकों शराब के बदले रसायन बेचे गए थे। रविवार की रात केमिकल के सेवन से ही लोग बीमार पड़ गए। एसआईटी की जांच के अनुसार, एमोस नाम की एक कंपनी ने मिथाइल की आपूर्ति की थी जो पीड़ितों द्वारा पी गई जहरीली शराब में मौजूद थी। विशेष जांच दल की छानबीन में पता चला कि आरोपी जयेश उर्फ ​​राजू ने अपने रिश्तेदार संजय को 60,000 रुपये में 200 लीटर मिथाइल की आपूर्ति की। संजय और उसके सहयोगी पिंटू ने देशी शराब के नाम पर मिथाइल और केमिकल से भरे पाउच लोगों को बेच दिए। शराब के नाम पर रसायन के सेवन के बाद लोग बीमार होते गए और फिर एक के बाद एक लोग दम तोड़ते गए।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एमोस कंपनी द्वारा कुल 600 लीटर मिथाइल की आपूर्ति की गई थी, जिसमें से पुलिस ने लगभग 450 लीटर जब्त कर लिया है। रसायन का सेवन करने वाले 40 से अधिक लोग गंभीर स्थिति में हैं और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। ज्यादातर मरीज भावनगर के सर तख्त सिंह जी अस्पताल में हैं। ये सभी बोटाद जिले के बरवाला तालुका के रोजिड गांव और आसपास के कुछ अन्य गांवों के हैं। पुलिस ने अब तक शराब के अवैध व्यापार में शामिल होने के आरोप में 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

टॅग्स :गुजरातशराबCMO
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील